Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeराजनीतिभाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी ने चुनाव अभियान को लेकर...

भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी ने चुनाव अभियान को लेकर लिया फीडबैक

देहरादून: केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी ने चुनाव अभियान को लेकर बुधवार को प्रदेश कार्यालय में बैठक कीI इस दौरान उन्होंने सभी जिला इकाइयों के अध्यक्ष व पूर्व अध्यक्षों के अलावा पूर्व विधायकों से फीडबैक लिया। वहीं टिकट के दावेदारों के संबंध में रायशुमारी करने समेत उनकी धरातलीय स्थिति की भी जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने सभी विधानसभा सीटों में टिकट के दावेदारों के नाम भी पूछे। साथ ही उनकी क्षेत्र में पकड़, सक्रियता, छवि आदि के बारे में भी ब्योरा लिया। कई पूर्व विधायकों ने स्वयं को दावेदार बताया। इस पर जोशी ने उनसे स्वयं के अलावा अन्य दावेदारों के बारे में भी जानकारी ली।

चुनाव प्रभारी जोशी ने जिले में चुनाव प्रबंधन समिति के कामकाज समेत कई बिंदुओं पर रायशुमारी की। साथ ही उन्होंने चुनाव में जीत के लिए टिप्स भी जिलाध्यक्षों को दिए। उन्होंने जिलाध्यक्षों व पूर्व जिलाध्यक्षों को आपसी समन्वय व पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में जुटने को कहा। पूर्व विधायकों से भी उन्होंने यही अपेक्षा की।

केंद्रीय मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, प्रदेश सह चुनाव प्रभारी लाकेट चटर्जी समेत अन्य नेताओं की मौजूदगी में सभी जिलाध्यक्षों, पूर्व जिलाध्यक्षों व पूर्व विधायकों से अलग-अलग मुलाकात की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments