Latest news
जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की जिला कार्यकारिणी का विस्तार हरिद्वार कुंभ के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करेंः महाराज चारधाम यात्रा में अब तक 59.08 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शनः सतपाल महाराज तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त प्रमुख सचिव ने प्रस्तावित ईको-सेंसेटिव जोन के संबंध में ली बैठक नन्दलाल जोशी फिर निर्विरोध बने उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मानः डीएम नरेंद्रनगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, 1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्ती, दून मेडिकल कॉलेज और देवभूमि यूनिवर्सिटी के मेस-कैफेटेरिया बंद करने के न... प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक

[t4b-ticker]

Friday, October 16, 2026
Homeउत्तराखण्डजर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की जिला कार्यकारिणी का विस्तार

जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की जिला कार्यकारिणी का विस्तार

देहरादून। जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की जिला इकाई देहरादून की आज हुई बैठक में जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस मौके पर पत्रकारों के लिए होम आफ वेलनेस द्वारा एक फ्री हेल्थ चैकिंग कैम्प भी लगाया गया। जिसमें कई पत्रकारों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। बैठक में जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए छह उपाध्यक्ष, तीन मन्त्री व दो कार्यकारिणी सदस्यों को मनोनित किया गया। कार्यकारिणी में छह उपाध्यक्ष, तीन मन्त्री व दो कार्यकारिणी सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गयी। घ्उपाध्यक्ष पद पर गिरीश तिवारी, विरेश रोहिला, आरती वर्मा, समीना, अभिनव नायक व संजय अग्रवाल की ताजपोशी की गयी। वहीं मन्त्री पद पर किशन सिंह गुसाईं, रक्षा शर्मा व सौरभ ढौंडियाल के नाम पर मुहर लगायी गयी। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्यों में दीपिका आनन्द, नवीन बधानी, व आरिफ खान का मनोनयन किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर प्रवीण मेहता ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जतायी की नई कार्यकारिणी पत्रकारो के हितो व अधिकारो के संरक्षण के लिए एकजुट होकर कार्य करेगी। उन्होंने कहा संगठन में ही शक्ति है इसलिए पत्रकारों को संगठित होने की जरूरत है। यूनियन के प्रदेश महासचिव गिरिश पन्त ने सभी से यूनियन को मजबूत करने व पत्रकार हितों के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होने दिल्ली में हाल ही में पुलिस व सुरक्षा बलों द्वारा पत्रकारों के साथ की गई बदसलूकी व मारपीट की घटना को लोकतंत्र के लिए काला धब्बा बताया।
घ्उन्होंने कहा कि दिल्ली प्रेस क्लब के प्रवेश द्वार को बन्द कर पत्रकारों के साथ धक्कामुक्की व हिरासत में लिये जाने की घटना ने प्रेस की स्वतंत्रता, पत्रकारों की सुरक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर गम्भीर सवाल खड़े कर दिये हैं। उन्होंने पत्रकारों के साथ हुए दुर्व्यवहार की निंदा करते हुए इसे स्वतन्त्र पत्रकारिता के लिए चिन्ताजनक बताया। घ्यूनियन के जिलाध्यक्ष मूलचंद शीर्षवाल ने कहा जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड इस प्रदेश में पत्रकारो का एक बडा संगठन है जो पत्रकारों के हितों व अधिकारों को संरक्षण प्रदान करता है। इस मौके पर सभी वक्ताओं ने यूनियन को मजबूत करने व एकजुट होकर पत्रकारों के हितों के लिए संघर्ष करने की बात कही।
बैठक मे प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर प्रवीण मेहता, प्रदेश महासचिव गिरीश पंत,प्रदेश कोषाध्यक्ष ललिता बलूनी, जिलाध्यक्ष मूलचंद शीर्षवाल,एस पी उनियाल, मोहम्मद शाह नजर ,जिला महामन्त्री ज्योति भट्ट, जिला कोषाध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद चमोली, विरेश रोहिला, कंवर सिंह सिद्धू अभिनव नायक , अरुण कुमार सिंघल, ललित मोहन लखेडा ,सौरव ढौंडियाल, वीरेंद्र दत्त गैरोला, समीना, विजय शर्मा आरती वर्मा ,रक्षा शर्मा, जाहिद अली, राजीव आनंद, दीपिका आनन्द ,नवीन बधानी, सतीश पुंडीर, अशोक शर्मा, मोहम्मद खालिद ,अफरोज खान आदि शामिल रहे। होम ऑफ वेलनेस द्वारा लगाये गये फ्री मेडिकल चैकअप कैम्प मे रोहित विष्ट,उदयवीर,पवन व दीप्ति ने पत्रकारों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments