Latest news
उत्तराखण्ड में किसानों की समृद्धि के लिए कृभको का संतुलित उर्वरकों के उपयोग पर जोर निर्दलीय विधायक उमेश विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने का एलान दो दिन की कार्यवाही, जवाबदेही की परीक्षा सीएम धामी ने 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन

[t4b-ticker]

Wednesday, October 28, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखण्ड में किसानों की समृद्धि के लिए कृभको का संतुलित उर्वरकों के...

उत्तराखण्ड में किसानों की समृद्धि के लिए कृभको का संतुलित उर्वरकों के उपयोग पर जोर

देहरादून। रबी फसलों की बुवाई की तैयारी के बीच उत्तराखंड में किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, संतुलित उर्वरक उपयोग और मिट्टी की सेहत के प्रति जागरूक करने की दिशा में भारतीय कृषक उर्वरक सहकारी लिमिटेड (कृभको) लगातार प्रयास कर रही है। कृभको की रुद्रपुर स्थित बीज प्रसंस्करण इकाई ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 13,111.20 क्विंटल गेहूं बीज का उत्पादन किया। इसके साथ ही सहकारी संस्था राज्य में किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों, मृदा स्वास्थ्य और फसल पोषण के प्रति जागरूक बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित कर रही है। फोरम फॉर इंडियन जर्नलिस्ट्स ऑन एजुकेशन, एनवायरनमेंट, हेल्थ एंड एग्रीकल्चर द्वारा ग्रेमैटर्स कम्युनिकेशंस एंड कंसल्टिंग के सहयोग से आयोजित मीडिया कार्यशाला में कृभको के उत्तराखंड राज्य विपणन प्रबंधक जाबेर सिंह ने संस्था की बीज उत्पादन गतिविधियों, किसान जागरूकता कार्यक्रमों और कृषि विकास से जुड़े प्रयासों की जानकारी दी।
कृभको की गतिविधियों में किसानों को वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक कृषि जानकारी उपलब्ध कराया जाता है। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान संस्था ने 285 प्रतिभागियों की सहभागिता के साथ तीन फसल संगोष्ठियों का आयोजन किया। इन कार्यक्रमों में कृभको के उत्पादों और गेहूं की विभिन्न किस्मों से जुड़े विषयों पर जानकारी दी गई।
इसके अलावा, किसानों के बीच संतुलित उर्वरक उपयोग, मिट्टी की जांच और मिट्टी के नमूने एकत्र करने की सही विधि के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 14 किसान बैठकों का आयोजन किया गया। इन बैठकों के माध्यम से किसानों को फसल की जरूरत के अनुरूप उर्वरकों के इस्तेमाल और मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने के महत्व से अवगत कराया गया।
कृभको ने जिंक और तरल जैव उर्वरकों के उपयोग पर केंद्रित प्रदर्शनियों का भी आयोजन किया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य किसानों को मिट्टी की सेहत, पोषक तत्वों की उपलब्धता और फसल उत्पादन में जैव उर्वरकों की भूमिका के बारे में व्यावहारिक जानकारी देना था। मृदा परीक्षण अभियानों के माध्यम से किसानों को मिट्टी के नमूने लेने की सही प्रक्रिया, मृदा स्वास्थ्य के महत्व और मिट्टी में मौजूद सूक्ष्मजीवों की भूमिका के बारे में भी जानकारी दी गई।
कृभको ने किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण विकास में सहकारिता की भूमिका जैसे विषयों पर डीलर सम्मेलन और सहकारिता शिक्षा सम्मेलन भी आयोजित किए।
कृभको के उत्तराखंड राज्य विपणन प्रबंधक जाबेर सिंह ने कहा, “उत्तराखंड में हमारे कार्यक्रमों का उद्देश्य कृषि से जुड़ी उपयोगी जानकारी सीधे किसानों तक पहुंचाना है। किसान बैठकों और मृदा परीक्षण अभियानों में उनकी भागीदारी यह दर्शाती है कि संतुलित उर्वरक उपयोग और मिट्टी की सेहत को लेकर व्यावहारिक मार्गदर्शन कितना महत्वपूर्ण है। हम किसानों और सहकारी संस्थाओं के साथ मिलकर जागरूकता बढ़ाने तथा बेहतर कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments