Latest news
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित की गई परेड शनिवार से फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लबः धामी उत्तराखंड पुलिस को मिला नया ध्वज और प्रतीक चिन्ह युद्ध स्तर पर संचालित हों राहत एवं बचाव कार्यः मुख्यमंत्री पुलिस लाइन सभागार में आयोजित हुई ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार’ महिला जनसुनवाई अभद्र भाषा का प्रयोग करने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा चमोली में हुआ हेलीकॉप्टर क्रेश, पायलट सहित छह लोग थे सवार

[t4b-ticker]

Saturday, October 31, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी...

मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को घंटाघर, देहरादून स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व से देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।
मुख्यमंत्री ने कहा सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों के एकीकरण में निर्णायक भूमिका निभाकर एक सशक्त भारत की नींव रखी। उन्होंने कहा देश के पहले उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के रूप में सरकार पटेल के कार्यों का प्रत्येक भारतवासी सदैव याद रखेगा इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, मेयर सौरभ थपलियाल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments