Latest news
उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल केदारनाथ यात्रा के समापन पर पुलिस ने लगाया भंडारा सीएम धामी ने शिवराज सिंह चौहान की माताजी को अर्पित की श्रद्धांजलि भैया दूज पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद केदारनाथ यात्रा में कचरे से निकलेगी ऊर्जा जब रोजगार ही नहीं दे पा रहे तो काहे के रोजगार अधिकारी रहना स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को दो किस्तों में मिलेगी प्रोत्साहन राशि डीएलसी पत्र के उपयोग एवं पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान को 30 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान सीएम ने मुख्यमंत्री आवास में की गौ पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

[t4b-ticker]

Thursday, November 12, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने शिवराज सिंह चौहान की माताजी को अर्पित की श्रद्धांजलि

सीएम धामी ने शिवराज सिंह चौहान की माताजी को अर्पित की श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर पहुंचकर उनकी दिवंगत माताजी स्वर्गीय काशी बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने शिवराज सिंह चौहान एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और उनके दिए संस्कार जीवन की अमूल्य धरोहर होते हैं। माता का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments