Latest news
उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां पूरी, 1 दिसंबर से शुरू होगी एमडीडीए की अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई, आमबाग में निर्माण सील कुंभ में उमड़ने वाली भीड़ से निपटने को पुलिस ने कसी कमर, एडीजी ने परखी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था विकसित उत्तराखंड के लिए वर्ष 2050 तक का दीर्घकालिक विकास रोडमैप तैयार मुख्यमंत्री ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर बस दुर्घटना के घायलों का हालचाल जाना ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर घाटी के पास बस खाई में गिरी, 9 लोगों की मौत, 25 घायल उत्तराखण्ड गौ सेवा आयोग की सामान्य कार्यकारिणी की पहली बैठक हुई पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं तथ्यात्मकता सर्वोपरिः प्रियंका जोशी युवाओं को जॉब सीकर नहीं, बल्कि जॉब क्रिएटर बनाने के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकारः सीएम मुख्य सचिव ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों के सुखी, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की काम...

[t4b-ticker]

Wednesday, November 18, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर बस दुर्घटना के घायलों का हालचाल जाना

मुख्यमंत्री ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर बस दुर्घटना के घायलों का हालचाल जाना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर जनपद टिहरी गढ़वाल के गूलर घाटी क्षेत्र में हुई बस दुर्घटना में घायल लोगों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में उपचाराधीन घायलों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति एवं उपचार की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी घायलों को समुचित एवं बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहने पाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस दुःखद दुर्घटना से प्रभावित लोगों एवं उनके परिजनों के साथ खड़ी है। घायलों के उपचार एवं प्रभावित परिवारों की हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments