Latest news
मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी 165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात ’मुख्यमंत्री ने श्री गुरु नानक देव जी की जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाए... सोंग नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए बनेगी ठोस कार्ययोजना, दो दिवसीय कार्यशाला में मंथन समाधान दिवस में 103 शिकायतें दर्ज, डीएम ने दिए प्राथमिकता पर निस्तारण के निर्देश आपदा प्रबंधन में उत्तराखण्ड ने स्थापित किए नए मानक जनगणना तैयारियों के तहत देहरादून में स्वगणना जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित अश्विक राठौड़ का मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने किया सम्मान गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन, गुरबाणी से गूंज उठी द्रोणनगरी मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार पहुंचकर योगी आदित्यनाथ की माता को दी श्रद्धांजलि मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया

[t4b-ticker]

Tuesday, November 24, 2026
Homeउत्तराखण्ड’मुख्यमंत्री ने श्री गुरु नानक देव जी की जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा...

’मुख्यमंत्री ने श्री गुरु नानक देव जी की जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं’

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री गुरु नानक देव जी की जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन और उपदेशों के माध्यम से संपूर्ण मानवता को सत्य, सेवा, करुणा, प्रेम, समानता एवं परोपकार का महान संदेश दिया। उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव और ऊंच-नीच की भावना को दूर कर मानव मात्र की समानता, आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का मार्ग प्रशस्त किया। उनके द्वारा दिए गए श्नाम जपो, किरत करो और वंड छकोश् के संदेश आज भी मानव जीवन को सार्थक दिशा प्रदान करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं और समाज में एकता, समरसता एवं मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देती हैं। उनका जीवन हमें निःस्वार्थ सेवा, जरूरतमंदों की सहायता और सभी के प्रति प्रेम एवं सम्मान का भाव रखने की सीख देता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे श्री गुरु नानक देव जी की महान शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए समाज में प्रेम, सद्भाव, सेवा और भाईचारे की भावना को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लें। उन्होंने कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व को आध्यात्मिक चेतना, पुण्य, दान एवं सेवा के भाव को समर्पित करने का भी संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इस पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments