Latest news
मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि मुख्यमंत्री ने सुनीं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं मुख्यमंत्री ने ‘बेटा हिमालय का’ गीत का किया विमोचन मोरी के पवाणी गांव में अग्निकांड प्रभावित क्षेत्र का आपदा प्रबंधन मंत्री ने किया हेली सर्वेक्षण मुख्यमंत्री ने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने सहित विभिन्न जनकल्याणकारी प्रस्तावों को दी मंजूरी श्री गुरु नानक देव की शिक्षाएं संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोतः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने झनकइया गंगा स्नान मेले का किया शुभारंभ, दो स्थानों पर स्नान घाट निर्माण की घोषणा कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेक प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की देहरादून में श्री घण्टाकर्ण देवता की द्वितीय कथा 8 से 10 जनवरी तक

[t4b-ticker]

Thursday, November 26, 2026
Homeउत्तराखण्डमेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि

मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि

देहरादून। मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत पात्र छात्राओं के चयन को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान की अध्यक्षता में समिति महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने योजना के अंतर्गत प्राप्त सभी ऑनलाइन आवेदनों का गहनता से परीक्षण करने के कड़े निर्देश दिए।
प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भगवती प्रसाद त्रिवेदी ने अवगत कराया कि योजना के लिए कुल 416 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से प्रारंभिक जांच (प्रथम स्क्रूटनी) में 28 आवेदन अपात्र पाए गए हैं। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि शेष सभी आवेदनों का आगामी 10 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से सत्यापन पूरा कर अंतिम स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किया जाए, ताकि पात्र छात्राओं को समय पर लाभ मिल सके।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में निर्धारित अंकों के साथ उत्तीर्ण होने वाली पात्र बालिकाओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। योजना के अंतर्गत कक्षा 10वीं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने पर 10 हजार रुपये, 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर 15 हजार रुपये तथा 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने पर 20 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसी प्रकार कक्षा 12वीं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने पर 15 हजार रुपये, 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर 20 हजार रुपये तथा 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने पर 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। योजना का उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय की मेधावी बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना तथा उनकी शैक्षिक उपलब्धियों को बढ़ावा देना है। समिति की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ दीपक सैनी, प्रभारी अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भगवती प्रसाद त्रिवेदी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments