Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeराजनीतिकेदारनाथ सीट पर हरक प्रकरण से भाजपा खुश, कांग्रेसी विधायक मनोज की...

केदारनाथ सीट पर हरक प्रकरण से भाजपा खुश, कांग्रेसी विधायक मनोज की बढ़ी चिंता

देहरादून: हरक सिंह रावत को भाजपा से बर्खास्त करने के बाद कई सीटों पर भाजपा में टिकट के दावेदारों ने राहत की सांस ली है। वहीं अब कांग्रेस की चिंताएं बढ़ गई है। इसका सबसे ज्यादा असर केदारनाथ विधानसभा सीट पर देखा जा रहा है।

भाजपा ने हरक सिंह रावत को केदारनाथ सीट पर चुनाव लड़ने को हरी झंड़ी दे दी थी, जिससे यहां भाजपा में दावेदार आशा नौटियाल, शैलारानी रावत, अजेन्द्र अजय, अशोक खत्री, अनूप सेमवाल समेत कई के माथे पर चिंताएं बढ़ गई थी। लेकिन अब हरक के भाजपा से बर्खास्त होने के बाद इन सभी के चेहरे खिल गए हैं। वहीं इस प्रकरण से केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक मनोज रावत चिंता में आ गए हैं। हरक सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद केदारनाथ सीट पर हरक दावेदारी पेश कर सकते हैं। फिर मनोज रावत का टिकट पर संकट के बादल छा सकते हैं। विधायक मनोज रावत ने खुलकर हरक सिंह रावत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हरीश रावत के नजदीकी विधायक मनोज किसी भी कीमत पर हरक सिंह रावत की कांग्रेस में वापसी नहीं चाहते हैं।

दूसरी ओर हरक सिंह रावत के भाजपा से बर्खास्त होने के बाद लैंसडाउन, कोटद्वार, डोईवाला सीट पर भी भाजपा के दावेदार ने राहत की सांस ली है। यहां भी पूर्व मंत्री दावेदारी कर रहे थे। लैंसडाउन से पुत्रवधु के अलावा दो अन्य सीट पर भी वह अपने नजदीकियों के लिए टिकट मांग रहे थे। इन सभी सीटों पर भाजपा के दावेदारों ने राहत की सांस ली है, वहीं कांग्रेसियों की चिंताएं बढ़ा दी हैं |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments