Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeराजनीति“शराबबंदी कानून में बदलाव जनता और आरजेडी के मुताबिक होना चाहिए”- आरजेडी...

“शराबबंदी कानून में बदलाव जनता और आरजेडी के मुताबिक होना चाहिए”- आरजेडी प्रवक्‍ता वीरेंद्र

देहरादून: बिहार में शराबबंदी कानून में बदलाव की तैयारी चल रही है। जिससे सियासत गरमाई हुई है। शराबबंदी कानून में खामियों को बताते हुए राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता व विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा है कि, नीतीश कुमार की सरकार शराबबंदी कानून में बदलाव जनता और आरजेडी के मुताबिक करे । अगर ऐसा नहीं हुआ तो आरजेडी बिहार विधानसभा के बजट सत्र में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगा।

आरजेडी के मुख्‍य प्रवक्‍ता व विधायक भाई वीरेंद्र शराबबंदी कानून फेल बताते हुए कहा कि, महागठबंधन की सरकार के दौरान लालू प्रसाद यादव ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को शराबबंदी कानून को इतना कड़ा नहीं बनाने को कहा था। उसी वक्‍त लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि इससे जनता की समस्याएं बढ़ेंगी। जब शराबबंदी कानून के कारण जनता की समस्या बढ़ गई, तब एक बार फिर यह कहा कि शराबबंदी कानून फेल है। कानून में बदलाव जनता और आरजेडी के मुताबिक होना चाहिए, अन्‍यथा इस मुद्दे पर पार्टी अविश्वास प्रस्ताव लाकर वोटिंग की मांग करेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments