Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जन जागृति पार्टी ने ठोकी ताल।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जन जागृति पार्टी ने ठोकी ताल।

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जन जागृति पार्टी ने भी अपनी ताल ठोक दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार ने 13 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। ये जानकारी देते हुए सुरेश कुमार ने बताया कि पार्टी ने अपनी पहली सूची में 13 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है जिनमे कैंट और पुरोला विधानसभा से वे खुद चुनाव लड़ेंगे जबकि बलबीर तलवाड़ धर्मपुर से,आशुतोष बड़ाक सहसपुर,नरेश वैध राजपुर,मुकेश चंद यमकेश्वर,संतोष दीक्षित डोईवाला,समीर कामयाब रुड़की,रोनक अली भगवानपुर,मोहम्मद समीर मंसूरी,मोहम्मद माजिद विकासनगर,खुर्शीद अहमद रायपुर और इरफान अली ज्वालापुर से चुनाव लड़ेंगे। सुरेश कुमार ने बताया कि उनकी पार्टी का उद्देश्य गरीब तबके के लोगों के लिए काम करना है साथ ही बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाना उनकी पार्टी की प्राथमिकता में शामिल होगा वही गरीब परिवार के बच्चो के लिए स्कूल खोले जाएंगे इसके अलावा अन्य जनहित की योजनाओं को भी गरीबों तक पहुंचाया जाएगा।

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर कुमार तलवाड़ ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही सरकारें रही है लेकिन दोनों ने ही प्रदेश को लूटने का काम किया है बार बार मुख्यमंत्री बदले गए और प्रदेश की जनता को धोखे में रखा गया। बलबीर तलवाड़ ने कहा कि इस बार तो हद ही हो गयी बीजेपी के पांच साल के कार्यकाल में तीन-तीन मुख्यमंत्री बदले गए अब जनता इनसे त्रस्त हो चुकी है आज महंगाई चरम पर है। उन्होंने कहा कि जिस धर्मपुर विधानसभा से वे प्रत्याशी है वहां पर बीजेपी और कांग्रेस के विधायक रहे है लेकिन आज इस विधानसभा के हालात खस्ता है सड़क,नाली यहां तक कि स्कूलों की हालत भी बद दे बदत्तर है इतना ही नही धर्मपुर विधानसभा में आयुष्मान क्लीनिक तो जरूर खोले गए है लेकिन यहां न तो दवाएं है और न कोई व्यक्ति यहां नजर आता है।

बलबीर तलवाड़ ने कहा कि आज प्रदेश के सरकारी स्कूल,कॉलेज और डिग्री कॉलेजों की हालत जर्जर हो गयी है और उनकी पार्टी का पहला कदम यही होगा कि प्रदेश में शिक्षा को सुधारा जाए क्योंकि यदि युवक युवतियां शिक्षित हो गए तो प्रदेश से बेरोजगारी खुद ही समाप्त हो जाएगी साथ ही स्कूलों की हालत को भी ठीक किया जाएगा वही ब्लॉक स्तर पर बोर्डिंग स्कूलों की स्थापना की जाएगी और शिक्षा का सुधार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments