Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस में टिकट बंटवारे के बाद उठने लगे विरोध के स्वर,दावेदार बन...

कांग्रेस में टिकट बंटवारे के बाद उठने लगे विरोध के स्वर,दावेदार बन रहे बागी

देहरादून: कांग्रेस द्वारा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के बाद पार्टी में बगावती सुर उठने लगे हैं। जिसके बाद कांग्रेस हाईकमान बगावती प्रत्याशियों को मनाने में जुट गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहन प्रकाश को यह जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अब जबकि चुनाव की तिथि में कुछ ही दिन शेष बचे हैं, ऐसे में बगावती नेताओं को मनाना कांग्रेस के सामने बड़ी चुनौती होगी। देखना होगा कि मोहन प्रकाश असंतुष्टों को मनाने में कितना सफल हो पाते हैं।

बहरहाल पर्यवेक्षक के रुप में मोहन प्रकाश ने प्रदेश के सभी नेताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। टिकटों को लेकर असंतुष्टों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यहां तक की टिकट की उम्मीद पर बैठे दावेदारों ने तो मीडिया के आगे विरोधी बयान देने भी शुरू कर दिए हैं।

गंगोलीहाट से टिकट के दावेदार नारायण राम आर्य ने तो खुलकर विरोध करना शुरू कर दिया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि वह हर वक्त कांग्रेस के साथ वर्षों से खड़े रहे लेकिन ऐसे प्रत्याशी को टिकट दे दिया गया, जो कभी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ चुका है। वहीं असंतुष्ट की फेहरिस्त में हरिद्वार से महेश प्रताप राणा, वरुण बलयान, संजीव चौधरी के नाम भी शामिल है। इसके अलावा भीम लाल आर्य तो निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरने का एलान भी कर चुके हैं। तो पौड़ी से पूर्व जिला अध्यक्ष तामेश्वर आर्य ने तो पार्टी छोड़ आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। इसी क्रम में रुद्रप्रयाग से लक्ष्मी राणा ने भी निर्दलीय चुनाव लड़ने का खुला ऐलान कर दिया है।

इन सब के बाद पर्यवेक्षक मोहन प्रकाश का कहना है कि इस तरह का विरोध होना स्वभाविक होता है। कहा कि असंतुष्टों को बातचीत करके मना लिया जाएगा, हम लगातार उनसे बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर बात का समाधान किया जाएगा, जिनको टिकट नहीं मिल पाया है, यदि सरकार बनी तो उन्हें संगठन सहित सरकार में अहम जिम्मेदारियों से नवाजा जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी असंतुष्ट लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस वक्त जनता का मूड कांग्रेस सरकार बनाने के पक्ष में है। इसलिए अधिकृत प्रत्याशियों के साथ चलें व कंधे से कंधा मिलाकर चुनाव को सफल बनाएं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments