Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डपहाडों में भारी बर्फ़बारी के चलते हाइवे सहित कई सड़के बंद

पहाडों में भारी बर्फ़बारी के चलते हाइवे सहित कई सड़के बंद

देहरादून : प्रदेश में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते पहाड़ी स्थानों पर जमकर बर्फबारी हुई है। जिसके कारण ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी होने से हाईवे सहित सड़कें पूरी तरह बंद हो चुकी है। भारी बर्फ़बारी के वजह से जगह-जगह यात्री फंस गए हैं। गंगोत्री यमुनोत्री सहित कई जगह हाईवे पूरी तरह बंद हो चुके हैं। संबंधित विभाग द्वारा लगातार सड़कों को खोलने का कार्य जारी है।

राज्य में पिछले तीन दिन से हो रही बारिश के साथ भारी बर्फबारी होने से राज्य की 53 सड़कें 4 नेशनल हाईवे व 15 स्टेट हाईवे पूरी तरह बंद पड़े हैं। जिस वजह से लोगों को आवाजाही करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही इन सड़कों से जुड़ा आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है।

लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता के.पी उप्रेती ने बताया है कि सड़कों को खोलने के लिए 61 मशीनों को लगाया गया है। बताया कि बड़ी मात्रा में बर्फबारी होने के कारण सड़कों को खोलने में दिक्कत आ रही है।
उत्तरकाशी जिले की बात करें तो गंगोत्री यमुनोत्री सहित हरसिल, जानकीचट्टी, रैथल, बरसों, गंगनानी, जखोली, सांकरी सहित 60 से अधिक गांव का भारी बर्फबारी के कारण संपर्क टूट चुका है। जिसके चलते ग्रामीण अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments