Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डगणतंत्र दिवस पर शहर में रूट डायवर्ट, जानिए कहाँ बना जीरो जोन

गणतंत्र दिवस पर शहर में रूट डायवर्ट, जानिए कहाँ बना जीरो जोन

देहरादून : गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड में राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है I इसी के चलते परेड ग्राउंड के आसपास जीरो जोन रहेगा। इसके लिए रूट डायवर्ट किए गए है I कार्यक्रम के दौरान ग्राउंड के चारों ओर सभी वाहनों, ठेलियों और रेहड़ियों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। वहीं , वीआइपी और अधिकारी ईसी रोड, सर्वे चौक से रोजगार तिराहा से कान्वेंट तिराहे की ओर जाते ही दायें तरफ मुख्य गेट संख्या एक से प्रवेश करेंगे।

जाने पार्किंग व्यवस्था

– परेड में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों, आर्मी, पैरामिलिट्री, पुलिस, होमगार्ड व पत्रकारों के चौपहिया वाहनों को पेवेलियन ग्राउंड व दोपहिया वाहन फारेस्ट कालेज कार्यालय में पार्क होंगे।

– परेड कार्यक्रम देखने के लिए सर्वे चौक, ईसी रोड की ओर से आने वाले वाहन मंगला देवी, श्रीनिवाश वेडिंग प्वाइंट और आइआरडीटीए के ग्राउंड में पार्क होंगे।

– कनक चौक से आने वाहन लार्ड वैंकटेश्वर ग्राउंड में पार्क होंगे ।

– दर्शनलाल चौक की ओर से आने वाले वाहन रेंजर्स ग्राउंड में पार्क होंगे।

विक्रमों और सिटी बसों के लिए डायवर्ट व्यवस्था

-दो नंबर रूट: रायपुर रूट के सभी विक्रम सहस्त्रधारा क्रासिंग से वापस हो जाएंगे।

-तीन नंबर रूट: धर्मपुर रूट के सभी विक्रम तहसील चौक से दून चौक से एमकेपी चौक की ओर से भेजे जाएंगे।

-पांच व आठ नंबर रूट: आइएसबीटी रूट व आठ नंबर कांवली रूट के सभी विक्रम रेलवे गेट से वापस हो जाएंगे।

-प्रेमनगर रूट के सभी विक्रम प्रभात कट से वापस हो जाएंगे।

-राजपुर रूट के विक्रम दिलाराम चौक से वापस राजपुर रोड पर हो जाएंगे।

-आइएसबीटी से राजपुर रोड की ओर जाने वाली सिटी बसें दर्शनलाल चौक से घंटाघर होते हुए राजपुर की ओर जाएंगी।

-रिस्पना की ओर से आने वाली सिटी बसें तहसील चौक होते हुए दून चौक, एमकेपी चौक से आराघर की ओर से वापस भेजी जाएंगी।

-रायपुर रोड से प्रेमनगर जाने वाली सिटी बसें सहस्त्रधारा क्रांसिग से आइटी पार्क होते हुए घंटाघर से प्रेमनगर जा सकेंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments