Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्सयपाल ने दी मयपूर्व 175 कैदियों को मुक्त किए जाने की अनुमति

राज्सयपाल ने दी मयपूर्व 175 कैदियों को मुक्त किए जाने की अनुमति

देहरादून: विभिन्न कारागारों में सजा काट रहे 175 कैदियों के लिए यह गणतंत्र दिवस विशेष रहा। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मानवीय रूख अपनाते हुए गणतंत्र दिवस पर राज्य के विभिन्न कारागारों में लम्बी अवधि से सजा काट रहे 175 कैदियों की दया याचिका के आधार पर समय से पहले मुक्त किए जाने के प्रस्ताव पर अनुमति प्रदान कर दी है।

राज्य गठन के बाद से उत्तराखण्ड के इतिहास में यह पहला मौका है जब सर्वाधिक संख्या में राज्यपाल द्वारा दया के आधार पर एक साथ 175 कैदियों को समयपूर्व मुक्त किए जाने की अनुमति दी गई हैं। समयपूर्व मुक्त किये जाने वाले बन्दियों में एक कैदी 47 वर्षों से अधिक अवधि से कारागार में सजा काट रहा था, तो वहीं 7 अन्य कैदी 40 वर्षों से अधिक अवधि से विभिन्न कारागरों में सजा काट रहे थे। इनमें से 26 कैदी लगभग 30 वर्षों से अधिक अवधि की सजा काट रहे थे। 9 महिला कैदियों को भी समय पूर्व मुक्त किए जाने की अनुमति दी गई है।

सजा कट रहे सम्पूर्णानन्द शिविर, सितारगंज से 27 कैदियों, केन्द्रीय कारागर, ऊधमसिंहनगर से 52, जिला कारागार हरिद्वार से 63, जिला कारागार पौड़ी से 01, जिला कारागार चमोली से 01, केन्द्रीय कारागार बरेली, उत्तर प्रदेश से 02, केन्द्रीय कारागार वाराणसी, उत्तर प्रदेश से 01, केन्द्रीय कारागार फतेहगढ़, उत्तर प्रदेश से 01 कैदी तथा 23 अन्य कैदियों के समयपूर्व मुक्त किए जाने के प्रस्ताव पर राज्यपाल ने मंजूरी दी है।

उक्त समस्त कैदियों को राज्यपाल द्वारा दया के आधार तथा उनके अच्छे आचरण के आधार पर समय पूर्व मुक्त किए जाने की अनुमति प्रदान की गई है।

 
RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments