Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डजिन्होंने कभी चारधाम के बारे में नहीं सोचा, आज वे दे रहे...

जिन्होंने कभी चारधाम के बारे में नहीं सोचा, आज वे दे रहे ‘चार धाम-चार काम’ का नारा: प्रल्हाद जोशी

देहरादून : केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी ने कांग्रेस पर निशाना साधा I मंगलवार को मीडिया से बातचीत के दौरान प्रल्हाद जोशी ने कहा कि उत्तराखंड की रचना का विरोध करने वाले आज स्वाभिमान की बात कर रहे हैं। जिन्होंने कभी चारधाम के बारे में नहीं सोचा, आज वे ‘चार धाम-चार काम’ का नारा दे रहे हैं। भाजपा ने चारधाम को जोड़ने के लिए आल वेदर रोड पर काम करके दिखाया है। राज्यवासी जानते हैं कि किसने क्या काम किया है। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा इस बार पिछले चुनाव से ज्यादा सीटें जीतेगी।

जोशी ने कहा कि कांग्रेस आज किस स्वाभिमान की बात कर रही है। सभी को पता है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व उनकी टीम ने उत्तराखंड की रचना का विरोध किया था। बीते दिन कांग्रेस के लोग नृत्य करते दिखे। ये वही लोग हैं, जो पिछली बार हुए स्टिंग में कह रहे थे कि आपको जो लूटना है लूट लो, मैं आंखें बंद कर लूंगा।

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यही स्वाभिमान है। कहा कि जिन्होंने कभी चारधाम,अयोध्या, काशी के बारे में नहीं सोचा, आज वे आज चारधाम की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने काम करके दिखाया है, नृत्य नहीं किया।

उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने क्या-क्या काम किए। तुष्टीकरण के लिए किस तरह शुक्रवार को छुट्टी देने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि हरीश रावत जनता को मूर्ख समझते हैं, लेकिन राज्य की जनता समझदार है। कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य को लूटने को स्वाभिमान समझती है और आज राज्य को लूटने वाले एक हो गए हैं। एक सवाल का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री डा हरक सिंह रावत जब कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे, तब उनके द्वारा हरीश रावत के संबंध में क्या-क्या वक्तव्य दिए गए थे, यह सभी जानते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments