Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeराजनीतिखटीमा सीट से चुनाव लड़ेंगे मुख्यमंत्री धामी ,आज भरेंगे नामांकन

खटीमा सीट से चुनाव लड़ेंगे मुख्यमंत्री धामी ,आज भरेंगे नामांकन

देहरादून: धामी के नामांकन के लिए गुरुवार का दिन तय किया गया है। आज खटीमा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नामांकन कराएंगे। भाजपा ने इस बार भी फैसला करते हुए खटीमा सीट से चुनाव लड़ाने के लिए मुख्यमंत्री धामी का चुनाव किया है। उन्होंने कहा कि 2022 का चुनाव मुझे खटीमा की जनता लड़ाएगी और जिताएगी भी। सीएम का 26, 27 और 28 जनवरी को जनंसपर्क का कार्यक्रम है।

वहीं कांग्रेस ने सीएम धामी के खिलाफ चुनावी मैदान में भुवन चंद्र कापड़ी को उतारा है। देहरादून से खटीमा जाते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी देर रात को खटीमा में रुके और कार्यकर्ताओं के साथ खाना भी खाया। इस दौरान सीएम धामी ने कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स भी दिए थे। चुनावी माहौल में सीएम को अपने बीच पाकर कार्यकर्ता बहुत खुश हुए। सीएम धामी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी की विजय होगी। वजह भी साफ है कि भाजपा सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाईं हैं।   

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments