Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रदेश में एक फरवरी तक साफ रहेगा मौसम, ठंड में नहीं आएगी कमी

प्रदेश में एक फरवरी तक साफ रहेगा मौसम, ठंड में नहीं आएगी कमी

देहरादून: पिछले दो दिनो से बारिश व बर्फबारी के बाद पारा गिर गया था, जिससे पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ गया था। देहरादून जिले में 21 जनवरी से तापमान लगातार सामान्य से कम बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अब एक फरवरी तक मौसम साफ रहेगा लेकिन ठंड में अभी कमी नहीं आएगी। वहीं मैदानों में घना कोहरा छाया रहेगा और पहाडों में पाले की वजह से ठंड में इजाफा होगा। 

लोनिवि के मुख्य अभियंता केपी उप्रेती ने बताया कि मंगलवार को मौसम में कुछ सुधार होने की वजह से 22 प्रमुख सड़कों को खोलने में सफलता मिली है और अभी भी राज्य की 22 ही सड़कें बंद चल रही हैं।

उन्होंने बताया कि सड़कों को खोलने के लिए 29 मशीनों को लगाया गया है| राज्य में अभी भी जो सड़कें बंद हैं उनमें प्रमुख रूप से चमोली से कुंड मार्ग, कमद से अयंरखाल मार्ग, बडेथी बनचौरा बद्रीगाड़ मार्ग, रायपुर कुमाल्डा कद्दूखाल मार्ग, पंगोट किलवरी टांकी मोटरमार्ग, हिनोला काने खलपाटी मार्ग, पाबौ चौरीखाल मार्ग, हर्षिल मुखबा सड़क और जसपुर पुराली सड़क बंद है और अभी इन सड़कों को खोलने का काम चल रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments