Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिबीजेपी विधायक धन सिंह नेगी ने थामा कांग्रेस का दामन

बीजेपी विधायक धन सिंह नेगी ने थामा कांग्रेस का दामन

देहरादून : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए अब कुछ ही समय शेष बचा है I सभी पार्टियों ने लगभग सभी सीटो पर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है I लेकिन कई उम्मीदवारों के बीच टिकट न मिलने पर असंतोष बना हुआ है I ऐसे में नेताओं में दलबदल का सिलसिला भी शुरू हो गया है। वहीं टिहरी से बीजेपी विधायक धन सिंह नेगी ने आज गुरुवार को कांग्रेस का ‘हाथ’ थाम लिया है। जानकारी के मुताबिक टिकट कटने से नाराज धन सिंह नेगी जब कांग्रेस में शामिल हुए तो पूर्व सीएम हरीश रावत भी वहां मौजूद रहे। 

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने भाजपा मुख्यालय पहुंचकर बीजेपी का दामन थाम लिया है। भाजपा और कांग्रेस की ओर से टिहरी विधानसभा सीट में अभी तक प्रत्याशियों के नाम का ऐलान नहीं किया है। 

जानकारी के अनुसार बीजेपी किशोर को टिहरी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है। जबकि, कांग्रेस में शामिल भाजपा विधायक धन सिंह नेगी भी टिहरी विधानसभा सीट से चुनावी लड़ सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments