Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डचकराता घूमने आए पर्यटकों की कार खाई में गिरी, हालत गंभीर

चकराता घूमने आए पर्यटकों की कार खाई में गिरी, हालत गंभीर

देहरादून: सर्दियों में बर्फ़बारी का लुत्फ़ उठाने के लिए कईं पर्यटक मसूरी की ओर घुमने के लिए आ रहे हैं | ऐसे में यह भ्रमण प्राय कुछ लोगो के लिए सजा का सबब भी बन जाता है| इसी के चलते सहारनपुर से चकराता घूमने आए कुछ पर्यटकों की कार खाई में पलट गई जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए|

कार सवार दंपती सहारनपुर निवासी अमित बहुगुणा पत्नी मुक्ता बहुगुणा और तीन बच्‍चे श्रुति, अनवी और वैभव के साथ चकराता घूमने के लिए आए थे। सड़क पर बर्फ जमने के कारण कार फिसलकर अनियंत्रित हो गई जिसके बाद वह 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। यह दुर्घटना लागापोखरी के पास हुई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनका उपचार देहरादून के सीएमआइ अस्पताल में चल रहा है। महिला के पति और बच्चों को हल्‍की चोटें आई हैं |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments