Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeराजनीतिविधानसभा चुनाव: बागी प्रत्याशियों ने बढ़ाई भाजपा व कांग्रेस की मुश्किलें

विधानसभा चुनाव: बागी प्रत्याशियों ने बढ़ाई भाजपा व कांग्रेस की मुश्किलें

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बागी प्रत्याशियों ने भाजपा व कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नामांकन वापसी के अंतिम दिन भी दोनों ही पार्टियों के आला नेता बागियों को मनाने में काफी हद तक असफल रहे। कांग्रेस जहां 7 बागियों को मनाने में असफल रही तो, भाजपा के 15 बागी प्रत्याशी मैदान में डटे हैं। अब देखना होगा कि बागी बने दोनों ही पार्टियों के निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में क्या कौशल दिखा पाते हैं। परंतु दोनों ही पार्टियों को नुकसान होने के पूरे पूरे आसार हैं।

भाजपा की बात करें तो पार्टी के बड़े से बड़े नेताओं ने बागी प्रत्याशियों को मनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी, परंतु सिर्फ 5 प्रत्याशियों को मनाने में ही सफल हो पाए, वहीं 15 बागी प्रत्याशियों ने नाम वापसी करने से इंकार कर दिया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने इस पर बयान देते हुए कहा है कि, जो कार्यकर्ता किसी वजह से नाम वापस नहीं ले पाए हैं उन्हें पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने के लिए समझाया जाएगा, यदि वह तब भी नहीं मानते हैं तो फिर संगठन स्तर पर समीक्षा कर उनके खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्यवाही करना ही एक विकल्प रह जाएगाI

इसी तरह से कांग्रेस ने भी अपने बागी नेताओं को एक और मौका देने का निर्णय लिया है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि आज नामांकन वापसी के अंतिम दिन कई नेताओं ने अपने उम्मीदवारी वापस ले ली है। जानकारी में आया है कि कुछ स्थानों पर कुछ नेता नाम वापस नहीं ले पाए। ऐसे सभी नेताओं से अपेक्षा की गई है कि वो पार्टी के अधिकृ़त प्रत्याशी के समर्थन में काम करें। उनका पार्टी में सम्मान यथावत बहाल रखा जाएगा। इसके बावजूद यदि कोई अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ सक्रिय रहता है तो पार्टी उसे गंभीरता से लेगी। ऐसे लोगों के बाबत पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में निर्णय किया जाएगा।

भजपा के बागी प्रत्याशियों की फेहरिस्त में डोईवाला- जितेंद्र नेगी, धर्मपुर- वीर सिंह पंवार, देहरादून कैंट-दिनेश रावत, धनोल्टी-महावीर रांगड़, घनसाली-दर्शनलाल, कोटद्वार-धीरेंद्र सिंह चौहान, कर्णप्रयाग-टीका प्रसाद मैखुरी, रुद्रपुर-राजकुमार ठुकराल, किच्छा-अजय तिवारी, रानीखेत-दीपक करगेती, लालकुआं-पवन चौहान और कुंदन मेहता, भीमताल-लाखन सिंह नेगी और मनोज साह तथा रुड़की में नितिन शर्मा शामिल हैं तो, कांग्रेस के घनसाली-भीमलाल आर्य, यमुनोत्री-संजय डोभाल, रुद्रप्रयाग-मातबर सिंह कंडारी, लालकुआं-संध्या डालाकोटी, बागेश्वर-बालकृष्ण और भरावनाथ व रामनगर से संजय नेगी पार्टी से बगावत कर मैदान में हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments