Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeखेल12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होगा आईपीएल का मेगा ऑक्शन

12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होगा आईपीएल का मेगा ऑक्शन

देहरादून: आज भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के मेगा ऑक्शन से जुड़ा बड़ा ऐलान कर दिया है। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन की लिस्ट दो दिवसीय मेगा नीलामी के लिए फाइनल कर दी गई है। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन के लिए 1200 से ज्यादा क्रिकेटरों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन इनमे से 590 क्रिकेटरों पर बोली लगेगी। 12 और 13 फरवरी 2022 को बेंगलुरु में आईपीएल के 15वें सीजन के लिए मेगा ऑक्शन होना है, जिसमें दस टीमों के मालिक और प्रतिनिधि भाग लेंगे।

आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में जिन 590 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, उनमें से 228 कैप्ड और 355 अनकैप्ड प्लेयर्स हैं। वहीं 7 खिलाड़ी एसोसिएट नेशन्स से भी हैं, जिन पर मेगा ऑक्शन में बोली लगेगीI

भारत के प्रमुख खिलाड़ियों की बात की जाए तो ऑक्शन में श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, आर अश्विन, मोहम्मद शमी, ईशान किशन, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, युजवेंद्र चहल, वॉशिंग्टन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, इशांत शर्मा, उमेश यादव और हर्षल पटेल जैसे कई खिलाड़ी हैं, जिन पर मोटी बोली लग सकती है। वहीं, विदेशी खिलाड़ियों में फाफ डुप्लेसिस, डेविड वार्नर, पैट कमिंस, कगिसो रबाडा, ट्रेंट बोल्ट, क्विंटन डिकॉक, जॉनी बेयरेस्टो, जेसन होल्डर, ड्वेन ब्रावो, शाकिब अल हसन और वनिंदु हसरंगा जैसे धाकड़ खिलाड़ी हैं।  

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments