Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeपर्यावरणराज्य के कई स्थानों पर हो सकती है हल्की से मध्यम बारिश

राज्य के कई स्थानों पर हो सकती है हल्की से मध्यम बारिश

देहरादून: मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, आज प्रदेश के कई इलाकों में वर्षा और बर्फबारी हो सकती है। जिस कारण ठंड में इजाफा हो सकता है। कई पहाड़ी क्षेत्रों में हाड़ कंपाने वाली ठंड लोगों को परेशान कर सकती है। हालांकि राजधानी देहरादून में सुबह हल्के कोहरे के बाद मौसम साफ हो गया और धूप खिल आई। मौसम केंद्र ने राज्य के उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ जिलों के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के होने व 25 सौ मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ के गिरने और राज्य के अन्य स्थानों पर मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। हालांकि, विभाग ने किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है। 

साथ ही मौसम केंद्र ने राजधानी दून और आसपास के इलाकों में दोपहर बाद हल्के बादल छाये रहने की संभावना जताई है। राजधानी दून में मंगलवार को अधिकतम तापमान 20.8 और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, पंतनगर में अधिकतम 18.4 व न्यूनतम 5.2, मुक्तेश्वर में 10.8 व माइनस 0.1 और नई टिहरी में अधिकतम 11.4 व न्यूनतम 3.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments