Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeराष्ट्रीयविधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने की स्टार प्रचारकों की सूची जारी

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने की स्टार प्रचारकों की सूची जारी

देहरादून: पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह राहुल गांधी प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कुछ प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं।

कांग्रेस के केंद्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल ने यह सूची जारी की है, सूची में केंद्रीय आला नेताओं के अलावा बतौर स्टार प्रचारक, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को शामिल किया गया है।

इसके अलावा उत्तराखंड से कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, यशपाल आर्य, प्रदीप टम्टा व हरक सिंह रावत को भी शामिल किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments