Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डसुरेश जोशी बोले कांग्रेस और उसके वरिष्ठ नेताओं की नीयत में खोट

सुरेश जोशी बोले कांग्रेस और उसके वरिष्ठ नेताओं की नीयत में खोट

देहरादून: प्रदेश में चुनाव प्रचार के चलते पार्टियों ने अपनी कमर कस ली हैI साथ ही पार्टियों द्वारा एक दुसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने का सिलसिला भी शुरु हो गया हैI इसी बीच भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के हरिद्वार दौरे पर निशाना साधा है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि राहुल गांधी गंगा में कितनी भी डुबकी लगा लें, उनके द्वारा हिंदू और हिंदुत्व को लेकर किए गए पाप नहीं धुलने वाले। उनके नकली जनेऊधारी के असली रूप को उत्तराखंड की जनता पहचान चुकी है। जोशी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके वरिष्ठ नेताओं की नीयत में खोट है।

साथ ही जोशी ने यह भी कहा कि जो कांग्रेस बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालने को लेकर भाजपा पर सवाल उठा रही है, उसके नेता यह बताएं कि जब एनआरसी कानून का विषय आया तो कांग्रेस ने सदन के भीतर और बाहर इसका विरोध क्यों किया। जब पड़ोसी देशों के हिंदुओं समेत अन्य अल्पसंख्यक समुदाय के पीड़ि‍त व्यक्तियों को देश में शरण देने की बात आई तो यही कांग्रेस बांग्लादेशी घुसपैठियों को भी शरणार्थियों में शामिल करने के लिए आंदोलन कर रही थी।  

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments