Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डपुल निर्माण पर सरकार की चुप्पी के बीच कर्नल कोठियाल ने फिर...

पुल निर्माण पर सरकार की चुप्पी के बीच कर्नल कोठियाल ने फिर कहा 48 घंटे में बनाएंगे पुल, सरकार माने सुझाव: आप

रानीपोखरी पुल पर बना अस्थाई रास्ता बहने पर कर्नल कोठियाल ने कहा,राजनीति से हटकर जनता की समस्या प्राथमिकता, 48 घंटे में पुल बनाने की बात दोहराई

देहरादूनः रानीपोखरी में पुल टूटने के बाद आवाजाही के लिए बनाए अस्थाई रास्ते के तीसरे बार फिर बह जाने से स्थानीय लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में आप सीएम प्रत्याशी कर्नल कोठियाल ने एक बार फिर सरकार से दलगत राजनीति से हटकर लोगों की समस्या को देखते हुए पुल बनाने के लिए सुझाव दिया। उन्होंने कहा अगर सरकार उनको मौका देती है तो 48 घंटे में इस पुल का निर्माण कर सकते हैं ताकि आम जनता को समस्या ना हो।

कर्नल कोठियाल ने कहा वो पहले दिन से ही सरकार को सुझाव दे चुके हैं कि उनको मौका मिले तो वो वैली ब्रिज का निर्माण 48 घंटे कर सकते लेकिन सरकार ने इस पर चुप्पी साधी है । सरकार द्वारा बनाया अस्थाई रास्ता कई बार बहने के बाद भी सरकार की चुप्पी स्थानीय लोगों के प्रति गैरजिम्मेदाराना रवैया है।

कर्नल कोठियाल ने बताया कि आम आदमी पार्टी जो दावा करती है उसको पूरा करने का दम भी रखती है। उन्होंने केदारनाथ आपदा का अनुभव सांझा करते हुए बताया कि केदारनाथ जैसी भयंकर आपदा के दौरान उन्होंने स्थानीय युवाओं की मदद से कई बड़े निर्माण करने में सफलता अर्जित कि है।

उन्होंने बताया कि सरकार के सुस्त सुस्त रवैया के चलते स्थानीय लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। सरकार निजी स्वार्थ के चलते हमारी सेवा लेने से बच रही हैए यदि सरकार मान जाती तो कब का पुल पर आवागमन शुरू हो जाता और जनता को राहत मिलती।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments