Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डचारधाम चार काम के लिए अलग विभाग बनाएगी कांग्रेस

चारधाम चार काम के लिए अलग विभाग बनाएगी कांग्रेस

देहरादून: कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल चारधाम चार काम घोषणा के बाद पार्टी ने इससे आगे का रोडमैप भी जनता के सामने प्रस्तुत कर दिया है। सरकार बनने पर पार्टी ने चार प्रमुख घोषणाओं को लागु करने के लिए चारधाम चार काम के अलग विभाग बनाने की घोषणा की है। जीसके साथ ही एक कैबिनेट स्तर के मंत्री को विभाग की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इस विभाग का सचिव एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी होगा। यह विभाग प्रतिवर्ष अपनी प्रोग्रेस रिपोर्ट वेबसाइट के माध्यम से जनता के सामने रखेगा। 

सोमवार को राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने इस बात कि जानकारी देते हुए बताया कि, 10 मार्च को कांग्रेस की सरकार बनने पर चारधाम चार काम एक नया विभाग बनाया जाएगा। इस विभाग का अलग से कैबिनेट मंत्री होगा, जबकि एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। यह विभाग प्रतिवर्ष अपनी प्रोग्रेस रिपोर्ट लोगों के सामने रखेगा। इस रिपोर्ट में प्रतिवर्ष बताया जाएगा कि कितने युवाओं को रोजगार मिला। कितने गांव व कितने घरों तक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाया गया। उन पांच लाख लोगों का विवरण भी होगा, जिन्हें सरकार प्रतिवर्ष 40 हजार रुपये की स्वावलंबन राशि देगी। इसके अलावा पांच सौ के भीतर उत्तराखंड के सभी परिवारों को मिलने वाले गैस सिलिंडर का विवरण भी होगा। यह रिपोर्ट प्रतिवर्ष उत्तराखंड वासियों के समक्ष वेबसाइट के माध्यम से प्रस्तुत की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments