Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

उत्तराखंड की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून: आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऊधमसिंह नगर जिले के धौरा डैम पर जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कमल खिला कर राजेश शुक्ला को एक बार फिर विधानसभा भेजने की अपील की। इसके साथ धौरा डैम को राजस्व ग्राम बनाने का भरोसा दिलाया। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस के लिए एक धाम सोनिया गांधी, दूसरा धाम राहुल गांधी, तीसरा धाम प्रियंका गांधी और चौथा धाम रॉबर्ट वाड्रा हैं। कांग्रेस नेताओं का समय इनकी परिक्रमा में ही निकल जाता है। सरकार आने पर कांग्रेसी मुस्लिम विश्वविद्यालय बनाने की बात करते हैं। उत्तराखंड देव भूमि की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी।

सभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा, एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किये काम सामने हैं, वहीं दूसरी तरफ किच्छा के विधायक राजेश शुक्ला लगातार क्षेत्र के लिए काम कर रहे हैं। कोरोना महामारी के दौरान प्रधानमामंत्री मोदी ने देश की जनता की जान बचाने का काम किया। कांग्रेस के शासन में वैक्सीन बनाने में 15 साल लग जाते थे। वहीं मोदी ने एक साल में वैक्सीन बनवाई वो भी एक नहीं दो दो। जबकि कांग्रेस ने यहां भी अपनी ओछी राजनीति का परिचय दिया और लोगों को वैक्सीन न लगवाने की अपील की गई। जबकि खुद चुपके-चुपके लगवाते रहे। इनके दुष्प्रचार का ही परिणाम रहा कि कई लोगों ने वैक्सीन नहीं लागवाई, और दूसरी लहर में बड़ी तादाद में मौते हुईं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments