Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिराजनीतिक दल और प्रत्याशी सुबह आठ से रात आठ बजे तक कर...

राजनीतिक दल और प्रत्याशी सुबह आठ से रात आठ बजे तक कर सकेंगे चुनाव प्रचार, नई एसओपी जारी

देहरादून : प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए छह दिन का समय शेष बचा है I वहीं कोरोना संक्रमण में गिरावट आने लगी है जिसको देखते हुए शासन ने भी राजनीतिक दलों को राहत दी है। सोमवार को मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने नई एसओपी जारी की। जारी एसओपी के तहत राजनीतिक दल और प्रत्याशी सुबह आठ से रात आठ बजे तक प्रचार कर सकेंगे। वहीं, हॉल के भीतर सभा करने पर 50 फीसदी व्यक्तियों और खुले में सभा करने पर मैदान की क्षमता के 30 फीसदी व्यक्तियों के जमा होने की इजाजत दी गई है।

एसओपी के अनुसार निर्वाचन आयोग की ओर से समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों में प्रतिबंधित गतिविधियों के संचालन की अनुमति नहीं होगी। अब प्रत्याशियों के लिए खुले मैदान में एक हजार लोगों की जमा होने की बाध्यता नहीं है। मैदान की क्षमता का 30 फीसदी या उस जिले के डीएम की ओर से निर्धारित संख्या में नेता जनसभाएं कर सकते हैं। इसी प्रकार, इनडोर हॉल में भी अब 500 लोगों का नियम नहीं है। इसके बजाय हॉल की क्षमता के 50 फीसदी लोगों के साथ सभा की जा सकेगी। 

दूसरी तरफ राजनीतिक दलों और स्थानीय प्रशासन को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत सभाओं और बैठकों में लोगों के आनेजाने के लिए अलग-अलग गेट रखने होंगे। मास्क और कोरोना से बचाव के तय मानकों के मुताबिक शारीरिक दूरी का भी पालन सुनिश्चित करना होगा। थर्मल स्क्रीनिंग और साफ-सफाई का भी खास ध्यान रखने के निर्हैदेश दिए गये है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments