Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराजनीतिगरीबों के लिए देश में जगह नहीं: राहुल गांधी

गरीबों के लिए देश में जगह नहीं: राहुल गांधी

देहरादून: चुनाव प्रचार को धार देने के लिए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज उत्तराखंड पहुंचे हैं। उन्होंने मंगलौर में जनसभा को संबोधित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि, मोदी सरकार दो हिंदुस्तान बना रही है। एक अरबपतियों का और दूसरा बेरोजगारों का। पीएम मोदी को लगता है कि सब उनसे डरते हैं, लेकिन मैं नहीं डरता। मुझे उन्हें देखकर हंसी आती हैं।

राहुल ने आगे कहा, गरीबों के लिए देश में जगह नहीं है। चीन ने भारत की जमीन दबाई लेकिन नरेंद्र मोदी उस पर नहीं बोलते हैं। मोदी ने नोटबंदी कर देश को बर्बाद किया है। जब नोटबंदी हुई तो क्या कोई अरबपति लाइन में लगा? क्या कालाधन बंद हो गया? पीएम मोदी ने जीएसटी लागू कर काम धंधे ठप कर दिए, जिससे युवा बेरोजगार हो गए।  

कोरोना आया तो मोदी बोले थाली बजाओ, मोबाइल की लाइट जलाओ, ये मोदी कि सच्चाई है। कोरोना में जब वेंटिलेटर, दवा, ऑक्सीजन की जरूरत थी, तब उनकी सरकार कहां थी। यह काम सरकार का था, पर हमने कया। अब सरकार बोलती है की ऐसा क्यों किया। यूपीए की सरकार ने करोड़ों लोगों को गरीबी से निकाला। लेकिन मोदी सरकार ने फिर इन्हें गरीबी में धकेल दिया है।

उत्तराखंड में तीन मुख्यमंत्री बदले जाने पर राहुल ने कहा कि, उत्तराखंड में तीन मुख्यमंत्री बदले, क्योंकि वे भ्रष्टाचार में संलिप्त थे। कांग्रेस आप लोगों की सरकार लाएगी। दिल्ली में प्रधानमंत्री नहीं है वहां राजा बैठा हुआ है। हमें गरीबों की सरकार, रोजगार दिलाने वालों की सरकार चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी बोलते हैं 70 साल में देश में कुछ नहीं हुआ है। ये सड़कें जादू से बनी हैं क्या? प्रधानमंत्री मोदी कौन सी दुनिया में रहते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments