Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिराहुल गाँधी के बयान पर किया शिवराज ने पलटवार, कांग्रेस को लिया...

राहुल गाँधी के बयान पर किया शिवराज ने पलटवार, कांग्रेस को लिया निशाने में

देहरादून : शुक्रवार को राजधानी पहुचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व संकट से जूझ रही है। वहीं उन्होंने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि डरा कौन रहा है। राहुल गांधी कब देश से भाग जाएं, कुछ पता नहीं चलता। राहुल गाँधी ने बयान दिया था कि मैं मोदी से डरता नहीं। इसी बयान पर शिवराज ने निशाना साधा I वहीं, उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को चुनाव के वक्त ही सीडीएस जनरल बिपिन रावत याद आ रहे हैं, जबकि पहले पार्टी ने उनपर कई अनगर्ल आरोप लगाए थे। अब उनके पोस्टर लगाकर वोट मांगे जा रहे हैं।

भाजपा के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए उत्तराखंड में हैं। हरिद्वार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी दोनों में फर्क है। पार्टी ‘चार धाम और चार काम’ की बातें कर रही है और जब केदारनाथ आपदा आई थी तो पार्टी के लोगों ने सरकार में होने के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया। इससे हजारों लोगों की जान चली गई और उत्तराखंड का पर्यटन तबाह हो गया।

शिवराज सिंह ने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि राहुल की सभा मनोरंजन सभा होती है। राहुल गांधी के होते हुए कांग्रेस को किसी विरोधी की जरूरत नहीं है। कांग्रेस नेतृत्व के संकट से जूझ रही है। भाजपा के सर्वोच्च नेता नरेंद्र मोदी हैं। महर्षि अरविंद ने जिस अति मानव की कल्पना की थी, वह मोदी हैं। कांग्रेस केकड़ा पार्टी बन गई है। एक-दूसरे की टांग पकड़ कर खींच रहे हैं। कहा कि कांग्रेस दो नीतियों पर काम कर रही है। एक ओर पार्टी उत्तराखंड में वोटरों को लुभाने के लिए पांच लाख परिवारों को 40 हजार देने की बात कर रही है तो वहीं दूसरी ओर उसने छत्तीसगढ़ में अपनी सरकार रहते हुए किसी भी परिवार को किसी भी तरह का कोई आर्थिक लाभ नहीं दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments