Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराष्ट्रीयअब बड़े पर्दे पर दिखेगा भारतीय सुपरहीरो ‘शक्तिमान’, सोनी पिक्चर्स ने किया...

अब बड़े पर्दे पर दिखेगा भारतीय सुपरहीरो ‘शक्तिमान’, सोनी पिक्चर्स ने किया टीजर रिलीज

देहरादून: 90 के दशक में टीवी का पॉपुलर शो ‘शक्तिमान’ दर्शकों खासतौर पर बच्चों का पसंदीदा शो रहा है। एक्टर मुकेश खन्ना ने अपने किरदार ‘शक्तिमान’ से घर-घर में पहचान बनाई। वहीं बीते काफी स मय से ‘शक्तिमान’ फिल्म को लेकर कई सारी खबरें मीडिया में सामने आ रही थीं। वहीं अब गुरुवार को इस शो को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे भारतीय दर्शकों को सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शन्स ने एक बड़ा तोहफा दिया है। वो ये कि ‘शक्तिमान’ पर फिल्म बन रही है जिसका धमाकेदार टीजर रिलीज हो चुका है।

‘सोनी पिक्चर्स इंडिया’ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘शक्तिमान’ का एक वीडियो पोस्ट किया गया है। इस प्रोमो में ‘शक्तिमान’ की कुछ झलकियां दिखाई गई हैं। ‘शक्तिमान’ एक बार फिर से एक पत्रकार के किरदार में नजर आएगा। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में इंडिया के सुपरस्टार नजर आएंगे। टीजर में दिखाया गया है कि एक बड़ा उल्कापिंड धरती की तरफ बढ़ रहा है। वहीं धरती को बचाने के लिए एक शक्तिमान फिर से पहुंच जाते हैं। इसमें शक्तिमान की कुछ झलक दिखती हैं, जिसमें उनकी ड्रेस के साथ ही चश्मा और कैमरा दिखता है। सोनी ने अपने ‘शक्तिमान’ के टीजर को ट्वीट करते हुए लिखा, ‘कई सुपरहीरोज की भारत और पूरी दुनिया में सफलता के बाद, अब वक्त है हमारे देसी सुपरहीरो का।’

वहीं इसका पूर्व में किरदार निभा चुके एक्टर मुकेश खन्ना ने भी ‘शक्तिमान’ का टीजर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ‘मैं लेट हो गया हूं आपको बताने में क्योंकि ये खबर वायरल हो चुकी है कि हम ‘शक्तिमान’ फिल्म बना रहे हैं। फिर भी मेरा ये फर्ज बनता है कि मैं आपसे कहूं कि जो मैंने वादा किया था वो पूरा कर दिया है। ‘शक्तिमान’ फिल्म की घोषणा हो चुकी।’

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments