Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डमदन कौशिक का विजय रथ रोकने के लिए कांग्रेस की पूरी तैयारी

मदन कौशिक का विजय रथ रोकने के लिए कांग्रेस की पूरी तैयारी

देहरादून: हरिद्वार शहर हिंदू बाहुल्य सीट है। आजादी के बाद से अब तक पांच बार कांग्रेस विजयी रही तो छह बार भगवा लहराया है। अलग राज्य बनने के बाद मौजूदा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का कब्जा है। हिंदू वोटरों और अपनी मजबूत टीम की बदौलत मदन कौशिक ने लगातार चार बार विधायक बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कराया है। हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट हरिद्वार शहर भाजपा और कांग्रेस के मुकाबले में फंसी है। यहां से लगातार चार बार के विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक फिर मैदान में हैं। पांचवीं बार उनका विजय रथ रोकने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंकी है। कांग्रेस से सतपाल ब्रह्मचारी चुनावी रण में हैं। आम आदमी पार्टी और सपा प्रत्याशी दोनों प्रमुख दलों का खेल बिगाड़ने की कोशिश में हैं।

हर चुनाव में मदन कौशिक का मत प्रतिशत भी बढ़ा है, लेकिन इस बार कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी उन्हें चुनौती दे रहे हैं। ब्रह्मचारी संत समाज से जुड़े और पूर्व पालिकाध्यक्ष रहे हैं। यहां कांग्रेस की तुलना में भाजपा का संगठन काफी मजबूत माना जाता है। मदन कौशिक को हर चुनाव में इसका लाभ मिला है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments