Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeराजनीतिप्रचार के आखिरी दिन सभी दिग्गज दिखाएंगे अपना पूरा जोर

प्रचार के आखिरी दिन सभी दिग्गज दिखाएंगे अपना पूरा जोर

देहरादून: उत्तराखंड मे शनिवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। सभी सियासी सूरमा आज अपने पार्टी प्रत्याशियों के हक में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। आखिरी दिन तमाम राजनीतिक पार्टियां प्रचार में अपना पूरा जोर लगाएंगी।

प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सियासी पार्टियों का पूरा जोर अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचने पर रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे दिग्गज सत्तारूढ़ दल भाजपा की ओर से चुनाव प्रचार के लिए मैदान में रहेंगे इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह धनोल्टी, रायपुर और सहसपुर में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में रैली करेंगे। वहीं, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह यमकेश्वर, सल्ट और रामनगर में चुनावी सभाओं को संबोधित कर पार्टी प्रत्याशियों के हक में वोट की अपील करेंगे।

वहीं कांग्रेस पार्टी के महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी खटीमा, हल्द्वानी और श्रीनगर गढ़वाल में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगी। इसके अलावा राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट कोटद्वार, यमकेश्वर और नरेंद्रनगर में सभाएं करेंगे। जबकि एमपी व सीडब्ल्यूसी के सदस्य दीपेंद्र हुड्डा झबरेड़ा, खानपुर, हरिद्वार ग्रामीण और डोईवाला में पार्टी प्रत्याशियों के हक में रैली कर वोट की अपील करेंगे।

वहीं आम आदमी पार्टी के दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया विकासनगर, सहसपुज्र, मसूरी और डोईवाला में पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments