Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमहिला गंगा आरती पूर्णानंद घाट में महिलाओं ने मतदाता जागरूकता की दिलाई...

महिला गंगा आरती पूर्णानंद घाट में महिलाओं ने मतदाता जागरूकता की दिलाई शपथ

ऋषिकेश: ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट जानकीपुल पूर्णानंद घाट में गंग सबला-महिलाओं द्वारा की जा रही गंगा आरती में महिलाओं ने मतदाताओं को निर्भीक होकर शत-प्रतिशत मतदान करने को लेकर प्रेरित किया। उन्होंने मतदान के दिन सबसे पहले केंद्र पर पहुंचकर मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने की बात कही। इस दौरान सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, मतदान हमारा है अधिकार करे नहीं इसको बेकार, वोट डालने जाना अपना फर्ज निभाना आदि प्रेरक नारों के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। गंग सबला गंगा आरती में महिलाओं ने आव्हान किया कि वह शिक्षा चिकित्सा विकास आदि के अहम मुद्दे पर जनप्रतिनिधियों को परखें और जो प्रत्याशी उनकी कसौटी पर खरा उतरे उसे ही अपना अमूल्य वोट दे। शांति ने कहा है कि अब समय आ गया है कि जनता को वोटर की बजाएं अब एक सोशल ऑडिटर बनकर अपने जनप्रतिनिधियों का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने घर-घर जाकर लोकतंत्र के उत्सव कहे जाने वाले चुनाव में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने का आवाह्न किया। साथ ही जनता को उनकी मतदान शक्ति का भी स्मरण कराया कि व्यक्ति चाहे जिस भी राजनीतिक दल का समर्थन करें पर सभी प्रत्याशियों से जनता कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न अवश्य करें। जिससे प्रत्याशी की विजय के बाद उनकी अगली पंचवर्षीय योजना एवं दूरदर्शिता का आभास हो सके। इस मौके पर सभी गंग सबलाओं ने सभी से मतदान करने की अपील की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments