Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeराजनीतिचुनाव प्रचार के अंतिम दिन झोंकी पूरी ताकत, बीर सिंह पंवार के...

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन झोंकी पूरी ताकत, बीर सिंह पंवार के समर्थन में निकाली दुपहिया रैली

देहरादून: चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को धर्मपुर विधानसभा सीट के निर्दलीय प्रत्याशी बीर सिंह पंवार ने पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार किया। सुबह से ही उन्होंने कई क्षेत्रों में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। इसके बाद कारगी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनता मुझे चुनाव लड़ा रही है।

जनता के दबाव में मैं चुनाव लड़ रहा हूं। मैं कोई नेता नहीं धर्मपुर का बेटा हूं, भाई हूं, मुझे धर्मपुर की जनता का जो प्यार मिल रहा है मैं उनका ऋणी हूं, उससे आश्वस्त हूं कि मुझे वह विधानसभा पहुंचाएंगे। उन्होंने कहां की 15 साल दिनेश अग्रवाल और 5 साल विनोद चमोली ने अपना तो भला किया, लेकिन जनता का कोई भला नहीं किया। पंवार ने कहा कि एक बार मुझे विधानसभा पहुंचने दो मैं दिखाऊंगा उत्तराखंड के नेताओं को कि कैसा काम होता है। उसके बाद पंवार के समर्थक पूरी विधानसभा में जहां युवाओं ने बाइक/स्कूटर रैली निकाली, वहीं बड़ी संख्या में आए मातृशक्ति ने अलग-अलग क्षेत्रों में प्रचार किया। आज जो नजारा था उससे पंवार भी गदगद थे। उनके समर्थकों का हौसला बुलंद है और खुद भी पंवार जीत के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments