Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeराष्ट्रीयहिंदुस्तान का जिगर पंजाब, पंजाब के बिना देश का सम्मान नहीं :...

हिंदुस्तान का जिगर पंजाब, पंजाब के बिना देश का सम्मान नहीं : अमित शाह

देहरादून: पंजाब के चुनावी समर में गृह मंत्री अमित शाह उतर आए हैं। शाह किसान आंदाेलन के बाद आज पहली बार पंजाब पहुंचे हैं। अमित शाह हेलीकाप्टर से दुर्गा माता मंदिर के सामने गवर्नमेंट कालेज फार गर्ल्स में उतरे, जिसके बाद वह सड़क मार्ग से दरेसी ग्राउंड पहुंचे। यहां पर नेताओं ने पगड़ी पहनाकर शाह का स्वागत कर उन्हें कृपाण भेंट की। गृह मंत्री अमित शाह ने नशामुक्त पंजाब का नारा दिया। शाह ने नशा मुक्त पंजाब के लिए मुट्ठी बंद कर प्रचंड आवाज में भारत माता की जय कहा। जिसके बाद उन्होंने सिखों के दस गुरुओं के नाम का नमन किया। अपना संबोधन शुरू करते हुए अमित शाह ने कहा, मुगलों से लेकर आजादी तक भारत में हुए हमलों पर यदि किसी धरती के बेटों ने खून बहाया, वह पंजाब है। पंजाब हिंदुस्तान का जिगर है। पंजाब के बिना देश का सम्मान नहीं है। शाह ने पाकिस्तान का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पीएम मोदी ने पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक कर दुश्मन को सबक सिखाया है। शाह ने कहा कि वह 2022 के चुनाव के लिए पहली बार पंजाब आए हैं।

शाह ने आगे कहा, भाजपा को जिताओ, लुधियाना की साइकिल विदेशों में पहुंचा देंगे। पंजाब देश का सीमांत राज्य है। सुरक्षा, नशा और किसान पर बात करूंगा। चन्नी के नेतृव में पंजाब सुरक्षित रख सकते हैं क्या। केजरीवाल आतंकवादियाें को छोड़ देंगे। भाजपा ही देश को सुरक्षित रख सकती है। पहले पाकिस्तान से आतंकवादी आते थे हमारे सैनिकों को मारकर चले जाते थे। हमारी सरकार आई तो हमने जवाब दिया। हमने ओआरओपी दिया। सुरक्षा बजट 3 गुना बढ़ा दिया। भाजपा की सरकार बनाइए हमेशा के लिए आतंकवाद खत्म कर देंगे। जो प्रधानमंत्री का रूट सुरक्षित नहीं रख सकते पंजाब को कैसे सुरक्षित रखेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments