Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड में पोलिंग बूथों पर लगी मतदाताओं की लम्बी कतार, 632 प्रत्याशियों...

उत्तराखंड में पोलिंग बूथों पर लगी मतदाताओं की लम्बी कतार, 632 प्रत्याशियों की किस्मत का करेंगे फैसला

देहरादून: उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीटों पर सोमवार सुबह 8:00 बजे से मतदान जारी है।सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें पोलिंग बूथों पर नजर आ रही है। वही युवा वोटरों में खासा उत्साह भी देखने को मिल रहा है। चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार पोलिंग की अवधि 1 घंटा बढ़ा दी गई है, जिसके तहत अब शाम 6:00 बजे तक लोग अपना वोट कर सकेंगे।

मतदाताओं की बात करें तो पूरे प्रदेश में 81 लाख 72 हजार 173 मतदाता हैं। जिसमें 42 लाख 38 हजार 890 पुरुष, 39 लाख 32 हजार 995 महिला व 288 तीसरे जेंडर के लोग शामिल हैं। इसी के साथ 94 हजार 471 सर्विस वोटर हैं, जिनमे 91हजार 869 पुरुष व 2602 महिलाए हैं। वहीं पूरे राज्य में अलग-अलग विधानसभाओं में कुल 632 प्रत्याशी मैदान में है। अब देखना होगा कि जनता किस प्रत्याशी के भाग्य पर मोहर लगाती हैI

इस चुनाव में मतदाताओं की चुप्पी कुछ खास लग रही हैI जिसके चलते इस बार दिग्गज राजनैतिक विश्लेषक भी असमंजस में हैं, कि आखिर जनता का मूड क्या है, सत्ता परिवर्तन करेगी या फिर सरकार पर दुबारा अपना विश्वास कायम रखेगीI

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments