Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeराजनीतिमतदान के दिन प्रदेश मे आचार संहिता की उड़ी धज्जिया, 203 मामले...

मतदान के दिन प्रदेश मे आचार संहिता की उड़ी धज्जिया, 203 मामले दर्ज

देहरादून: राज्यभर में मतदान के दिन चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के 203 मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जिनमें सबसे अधिक 51 मामले देहरादून में दर्ज हुए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग को चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की कई शिकायतें मिली हैं। जिन मामलों में मुकदमें दर्ज किए गए हैं, उनमें 92 मामले कोविड को लेकर जारी दिशा-निर्देश के उल्लंघन से संबंधित हैं।

उन्होंने बताया कि चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में चमोली जिले में 5, देहरादून में 51, हरिद्वार में 32, पौड़ी में 9 मामले दर्ज किए गए। जबकि सबसे कम एक मामला बागेश्वर जिले का है।

वहीं इसके अलावा उत्तरकाशी जिले में 9, नैनीताल में 24, अल्मोड़ा जिले में तीन, पिथौरागढ़ में 11, ऊधमसिंह नगर में 47, चंपावत में तीन, रुद्रप्रयाग में चार, बागेश्वर में एक और टिहरी में चार मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments