Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeराजनीतिमदन कौशिक पर विधायक संजय गुप्ता ने लगाए गंभीर आरोप

मदन कौशिक पर विधायक संजय गुप्ता ने लगाए गंभीर आरोप

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदान संम्पन हो चुके है I वहीं मतदान निपटते ही हरिद्वार जिले की लक्सर विधानसभा सीट से विधायक और भाजपा प्रत्याशी संजय गुप्ता ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने मदन कौशिक पर पार्टी विरोधी कार्य करने का जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें निष्कासित करने की मांग की है। वहीं, मदन कौशिक ने आरोपों की जानकारी नहीं होने का हवाला देते हुए टिप्पणी से इन्कार कर दिया।

मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत में संजय गुप्ता ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं। उन्होंने अपने प्रत्याशियों को हराने के लिए लक्सर और हरिद्वार ग्रामीण सीट पर कुछ लोगों को प्रोत्साहित किया और पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ खड़ा किया, जिससे पार्टी प्रत्याशी चुनाव में जीत दर्ज न कर सके।

उन्होंने कहा कि कौशिक कभी भी पार्टी के वफादार नहीं हो सकते। उन्होंने इस मामले की जांच कराने की बात भी कही है। कहा कि इस बारे में वह पार्टी हाईकमान को लिखित शिकायत भी भेजेंगे। संजय का कहना है कि वह चाहते तो चुनाव के बीच में भी यह सबकुछ बोल सकते थे, लेकिन इससे पार्टी को नुकसान होता। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के कर्मठ सिपाही हैं, इसलिए अब चुनाव निपटने पर अपनी बात कही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments