Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराजनीतिउत्तर प्रदेश में अमित शाह के साथ नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी...

उत्तर प्रदेश में अमित शाह के साथ नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे जनसभा

देहरादून: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में दो चरण के मतदान के बाद भारतीय जनता पार्टी के चाणक्य माने जाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीसरे, चौथे तथा पांचवें चरण के मतदान वाले विधानसभा क्षेत्रों को मथ रहे हैं।अमित शाह के साथ केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी मंगलवार को उत्तर प्रदेश में जनसभा तथा जनसंपर्क का कार्यक्रम है।

भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक अमित शाह ने सोमवार को झांसी में तीन जनसभा कीI जिसके बाद उन्होंने रात को कानपुर में भाजपा नेताओं के साथ बैठक करने के बाद जनसंपर्क भी किया। आज उनका औरैया और मैनपुरी का दौरा है। गृहमंत्री अमित शाह सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव के गढ़ मैनपुरी में जनसभा को संबोधित करेंगे। औरैया के दिबियापुर के साथ ही मैनपुरी में उनकी जनसभा होगी। देर शाम अमित शाह का कानपुर के सीसामऊ और आर्यनगर में जनसंपर्क का कार्यक्रम है। इन दोनों विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। वह इस दौरान सीसामऊ और आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे। उनका रोड शो बजरिया चौराहे से शुरू होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments