Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिलालू यादव के परिवार पर जीतन राम मांझी ने उठाए सवाल, कहा...

लालू यादव के परिवार पर जीतन राम मांझी ने उठाए सवाल, कहा मुश्किल वक़्त में परिवार उनके साथ नहीं

देहरादून: चारा घोटाला के चक्‍कर में एक बार फिर से राजद अध्‍यक्ष लालू यादव फंस गए हैं। रांची हाई कोर्ट ने उन्‍हें डोरंडा कोषागार मामले में दोषी ठहराते हुए फिर से न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में लालू यादव को अभी सजा सुनाया जाना बाकी है। इस पूरे वाकये पर राज्‍य के पूर्व मुख्‍यमंत्री और हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा के अध्‍यक्ष जीतन राम मांझी ने अफसोस जताया हैं| उन्होंने अपने ट्व‍िटर अकाउंट पर लिखा कि, लालू जी को सजा हुई, इसको तो छोडिए, अफसोस दूसरी बात का है। यह बड़े अफसोस की बात है कि लालू यादव के साथ उनके इस मुश्किल वक्‍त में न तो उनके बेटे नजर आए और न वह पत्‍नी, जिन्‍हें लालू ने मुख्‍यमंत्री तक बनाया। बिहार के लोगों के मुश्किल वक्‍त में तो लालू के बेटे यूं भी कहीं नहीं दिखते हैं, लेकिन अपने पिता के साथ उन्‍हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। बेटों को इस मुश्किल वक्‍त में रांची में होना चाहिए था|

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments