Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्य आयकर आयुक्त विपिन चन्द्र हुए सेवानिवृत

मुख्य आयकर आयुक्त विपिन चन्द्र हुए सेवानिवृत

देहरादून: लगभग 35 वर्ष से भी अधिक कार्यकाल के उपरान्त गत 15 फरवरी को विपिन चन्द्र, मुख्य आयकर आयुक्त, देहरादून के पद से सेवानिवृत हुए। आयकर विभाग, देहरादून ने इस अवसर पर एक शानदार विदाई समारोह का आयोजन किया जिसमें विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। गाज़ियाबाद क्षेत्र  के मुख्य आयकर आयुक्त, क्रिन्वंत सहाय, अलीगढ़ क्षेत्र के प्रधान आयकर आयुक्त, अशोक सरोहा और आयकर आयुक्त (अपील्स) देहरादून, नरेंद्र सिंह जंगपांगी समारोह में उपस्थित थे।

इस अवसर पर बोलते हुए प्रधान आयकर आयुक्त, देहरादून, सुनील वर्मा ने विपिन चन्द्र की आयकर विभाग को दी गयी उनकी सेवाओं के लिए उन्हें धन्यवाद किया और भविष्य के लिए उन्हें और उनकी धर्मपत्नी डॉक्टर तूलिका चन्द्र को शुभकामनाएं दीं। विपिन चन्द्र की हाल ही में उत्तराखंड राज्य के सूचना आयोग में बतौर सूचना आयुक्त नियुक्ति हुई है और शीघ्र ही पदभार ग्रहण करेंगें।

उत्तराखंड राज्य के पौड़ी गढ़वाल की तहसील धूमाकोट के गांव डाबरी के निवासी विपिन चन्द्र वर्ष 1987 में भारतीय राजस्व सेवा में आने से पहले भारतीय वन सेवा के अधिकारी थे। आयकर विभाग के अलावा, इन्होंने प्रतिनियुक्ति पर केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में बतौर संयुक्त सचिव अपनी सेवाएं दी हैं। शिक्षाविद होने के साथ-साथ एक कुशल एवं प्रभावी प्रशासक के रूप में अपने विभाग में लोकप्रिय है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments