Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधइलाज महंगा होने पर बेटे को पिता ने उतारा मौत के घाट

इलाज महंगा होने पर बेटे को पिता ने उतारा मौत के घाट

देहरादून: बेटे की हीमोफीलिया बीमारी का महंगा इलाज न करा पाने के कारण एक पिता ने मासूम की दबाकर हत्या कर दी। मामला रेली के बहेड़ी क्षेत्र की सीमा से सटे सिरौलीकलां गांव का हैI जहा एक ट्रक ड्राइवर ने अपने साढ़े तीन साल के बेटे को पहले अगवा किया और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर उसका शव बहेड़ी में एक खेत में फेंक दिया। इसके बाद थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी।

एएसपी ममता बोहरा ने बुधवार को पुलभट्टा थाने में पत्रकारों को बताया कि सिरौलीकलां निवासी मो. तारिक ने मंगलवार को गुमशुदगी दर्ज कराई थी कि उसका साढ़े तीन साल का बेटा शाबान मंगलवार सुबह उसके साथ बाइक से घूमने के लिए निकला था। इसके बाद वह उसे घर के बाहर छोड़कर अपने पैतृक गांव ढकिया बहेड़ी चला गया था। काफी देर तक जब बेटा घर के अंदर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों को चिंता हुई। बहेड़ी से आकर उसने पुलिस को सूचना दी। एएसपी के अनुसार, जब पुलिस ने घर और हाईवे के आसपास के सीसीटीवी खंगाले तो फुटेज में तारिक अपनी बाइक पर बेटे को साथ ले जाता दिखाई दिया लेकिन लौटते समय वह अकेला था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना का खुलासा कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बेटे की हीमोफीलिया बीमारी का महंगा इलाज न करा पाने के कारण उसने यह वारदात की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments