Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeराष्ट्रीयवादी की बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखा रहे सैना के जवान

वादी की बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखा रहे सैना के जवान

देहरादून : वादी में आतंकवाद के खिलाफ जंग लड़ रही सेना ने कश्मीर में महिलाओं से छेड़छाड़, अपहरण व मारपीट के मामलों को देख कर गंभीरता से लेते हुए अब कश्मीर की बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने का भी निर्णय लिया है | सेना के जवान वादी की बेटियों को आत्मरक्षा तकनीक सिखा रहे हैं। जिसके लिए घाटी के दूरदराज व सीमांत गांवों में ट्रेनिंग कैंप शुरू भी कर दिए गए हैं।

कश्मीर के वतरगाम गांव में आत्म रक्षा से संबंधित जानकारी देने के लिए विशेष शिविर लगाकर सैना ने लड़कियों को गुर की शिक्षा भी दी | हर स्थिति में मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रहने के साथ ही लड़कियों को आपात स्थिति में उपयोग करने के लिए विभिन्न आत्मरक्षा तकनीकों के महत्व के बारे में भी बताया।

एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि सेना के जवान एक तरह से इन लड़कियों को एक जवान की तरह ही ट्रेनिंग दे रहे हैं। जिस तरह जवान दुश्मन व राष्ट्र विरोधी तत्वों का सामना करते हैं, उसी तरह इन युवतियों को उनसे छेड़छाड़, तंज कसने वालों से निपटने की ट्रेनिंग दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments