Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डवेतन के लिए मुखर हुए रोडवेज कर्मचारी

वेतन के लिए मुखर हुए रोडवेज कर्मचारी

देहरादून : रोडवेज कर्मचारी एक बार फिर से वेतन न मिलने पर मुखर होने लगे हैं। जिसको लेकर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने एक घंटे का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने हरिद्वार रोड स्थित कार्यशाला में प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर धरना दिया। उन्होंने प्रबंधन को चेतावनी दी कि जल्द वेतन नहीं मिला तो वे आंदोलन तेज कर देंगे।

परिषद के प्रदेश महामंत्री दिनेश पंत ने कहा कि कर्मचारियों को दिसंबर से वेतन नहीं मिल पाया। प्रबंधन वेतन देने के बजाय एसीपी के नाम पर वेतन से कटौती के आदेश कर रहा है, ताकि वेतन के बजट को कम किया जा सके। एसीपी में कटौती को लेकर कर्मचारियों ने प्रत्यावेदन दिए थे, उनका निस्तारण नहीं हुआ। राज्य सरकार ने भी वेतन विसंगति समिति बनाई है, अभी तक समिति की रिपोर्ट भी नहीं आई। इसके बावजूद भी प्रबंधन ने वेतन से कटौती के आदेश कर दिए हैं, जो न्यायोचित नहीं है। वहीं तीन महीने से वेतन नहीं मिलने से कर्मचारी परेशान हैं। जिसकी वजह से उनको आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। वहीं, दूसरी तरफ प्रबंधन अनुबंधित बस मालिकों को करोड़ों रुपये का भुगतान कर रहा है।

इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री राकेश पेटवाल, अध्यक्ष मेजपाल सिंह, किशनपाल, अरुण सब्बरवाल, आनंद कुकरेती, मंजीत सिंह, अनिल धीमान, संजय डोभाल आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments