Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डएम्स में नियुक्ति घोटाले के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल ने किया...

एम्स में नियुक्ति घोटाले के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल ने किया प्रदर्शन

देहरादून: उत्तराखंड क्रांति दल ने ऋषिकेश एम्स में की गई अवैध नियुक्तियों में भ्रष्टाचार को लेकर प्रदर्शन कर अपना विरोध प्रकट किया। शनिवार को उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ,ऋषिकेश विधानसभा के प्रत्याशी मोहन सिंह असवाल के नेतृत्व में  प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि ऋषिकेश एम्स के खुलने के बाद उत्तराखंड के लोगों को अपेक्षा थी कि यह यहां के बेरोजगार नव युवकों को रोजगार देने में सहायक सिद्ध होगा, परंतु एम्स प्रशासन ने स्थानीय बेरोजगार नव युवकों की उपेक्षा कर देश के अन्य प्रांतों से बड़ी संख्या में भर्ती की है, जिसके कारण यहां का बेरोजगार अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है।
उत्तराखंड क्रांति दल के ऋषिकेश विधानसभा प्रभारी मोहन सिंह बाल कहा कि जब तक एम्स में की गई भर्तियों की जांच कर उनके विरूद्ध कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक उनका आंदोलन प्रदर्शन जारी रहेगा। इसी के साथ की गई नियुक्तियों की उन्होंने सीबीआई से जांच कराए जाने की मांग भी की है। प्रदर्शन करने वालों में उत्तराखंड क्रांति दल के जिला अध्यक्ष संजय डोभाल ,केंद्रीय सचिव केंद्र पाल तोपवाल, केंद्रीय संगठन मंत्री संजय बहुगुणा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल, केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, ऋषिकेश विधानसभा उत्तराखंड क्रांति दल के अध्यक्ष उपेंद्र सकलानी, शांति चौहान, मंजू रावत, सरोज रावत, नगर अध्यक्ष राकेश तोपवाल, अरविंद बिष्ट, राकेश तोपवाल, रविंद्र सेमवाल, अनिल कलूड़ा, आसाराम नौटियाल, प्रदीप बिष्ट आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments