Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधविवाहिता ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, दोनों गिरफ्तार...

विवाहिता ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, दोनों गिरफ्तार  

रुद्रपुर: रुद्रपुर में अवैध संबधों के चलते विवाहिता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पति की हत्या के बाद शव नाले के किनारे एक खेत में दफन कर दिया। घटना के सात दिन बाद मृतक के भाई ने नाले किनारे मिले फावड़े और ताजा खुदे गड्ढे को देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गड्ढा खोदकर शव बाहर निकाला। घटनास्थल से फावड़ा, जिस ईंट से हत्या की गई वह ईंट पुलिस ने बरामद कर ली। परिजनों की सूचना पर हत्यारोपी प्रेमी और विवाहिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कुंआखेड़ा निवासी भागीरथ (30) पुत्र रमेश सिंह राणा का विवाह अमाऊं निवासी राजनंदनी से 2013 में हुआ था। 13 फरवरी से भगीरथ घर से लापता था।

17 फरवरी को भगीरथ की मां रामश्री की तहरीर पर पुलिस ने कोतवाली में भगीरथ की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। भगीरथ के परिजन, 13 फरवरी से उसकी तलाश कर रहे थे। शनिवार को भगीरथ का भाई शुभम राणा नाले की ओर गया था। यहां उसे एक फावड़ा नजर आया और सुग्रीव सिंह के खेत में एक ताजा खुदा हुआ गड्ढा था। शक होने पर शुभम ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंचे एसएसआई देवेंद्र गौरव, हल्का इंचार्ज कैलाश देव ने गड्ढा खुदवाया तो उसमें भगीरथ का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। शुभम ने पुलिस को तहरीर सौंपकर अपनी भाभी राजनंदनी पर उसके प्रेमी संकेत सिंह निवासी कुंवाखेड़ा पर अवैध संबंधों के चलते उसके भाई की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना स्थल से ईंट बरामद कर ली। इससे भगीरथ की हत्या की गई थी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपियों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ममता बोहरा ने बताया कि आरोपी संकेत और राजनंदनी के बीच बीते पांच वर्षों से अवैध संबंध थे। राजनंदनी अपने प्रेमी संकेत पर पति भगीरथ को रास्ते से हटाने के बाद उसके साथ रहने के लिए दबाव बना रही थी। मौका पाकर 13 फरवरी की शाम साढ़े आठ बजे राजनंदनी अपने पति भगीरथ को अपने घर के पीछे लेकर गई। यहां दोनों आरोपियों ने भगीरथ को दबोच लिया और उसका गला दबा दिया। आरोपी संकेत ने अधमरे भगीरथ को कंधे पर लादा और नाले के किनारे सुग्रीव के खेत में दफन कर दिया। इससे पहले आरोपी ने राजनंदनी से फावड़ा मंगाकर गड्ढा खोदा और यहां रखी ईंट से भगीरथ के सिर पर वार कर उसकी जान ले ली।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments