Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeराजनीतिअब यमुनोत्री सीट के भाजपा प्रत्याशी केदार रावत ने लगाया पार्टी कार्यकर्ताओं...

अब यमुनोत्री सीट के भाजपा प्रत्याशी केदार रावत ने लगाया पार्टी कार्यकर्ताओं पर भीतरघात करने का आरोप

देहरादून: भाजपा में प्रत्याशियों की नाराजगी थमने का नाम नहीं ले रही है। यमुनोत्री विधानसभा से भाजपा विधायक व प्रत्याशी केदार सिंह रावत ने विधानसभा चुनाव नतीजे घोषित होने से पहले अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं पर भितरघात करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान पार्टी के मुख्य कार्यकर्ताओं ने उनके लिए मन से काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि यदि यमुनोत्री में पार्टी चुनाव हारती है तो इसका मुख्य कारण यही होगा कि कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके लिए पूरे मनोयोग से काम नहीं किया।

विधायक केदार रावत शनिवार को देहरादून में बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय भी पहुंचे और वहां भी उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि कुछ स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ काम किया है।
उन्होंने कहा कि पार्टी के आधा दर्जन के करीब नेताओं ने उनके खिलाफ काम किया है। और विपक्षी को जिताने के प्रयास किए हैं। केदार रावत ने कहा कि भितरघात करने वाले नेताओं के नाम उनके पास मौजूद हैं और यदि संगठन उनसे इस बारे में जानकारी मांगता है तो वह शीर्ष नेतृत्व को ऐसे नेताओं की पूरी सूची उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के कई प्रमुख नेताओं ने उनके पक्ष में काम करने के बजाए विरोधियों के लिए काम किया है और ऐसे लोगों को वह पार्टी से निष्काषित करके ही दम लेंगे।

विधायक केदार सिंह रावत ने यह भी कहा कि इस बार के विधानसभा चुनावों में उनकी सीधी टक्कर निर्दलीय प्रत्याशी से है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर पार्टी विधायक व लक्सर से प्रत्याशी संजय गुप्ता के भितरघात के आरोप के बाद भाजपा असहज कर दिया था।  इससे पार्टी पर प्रदेश नेतृत्व को लेकर दबाव बढ़ सकता है। मामला सीधे प्रदेश अध्यक्ष से जुड़ा होने के कारण इस मामले पर हाईकमान ही कोई फैसला लेगा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार का कहना है कि पार्टी ने वीडियो प्रकरण का संज्ञान लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments