Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड रोडवेज बसों मे अब एटीएम मोबाइल से कर सकेंगे भुगतान

उत्तराखंड रोडवेज बसों मे अब एटीएम मोबाइल से कर सकेंगे भुगतान

देहरादून: उत्तराखंड रोडवेज की बसों में अब यात्री क्रेडिट, डेबिट कार्ड और स्मार्ट फोन के जरिये भी किराए का भुगतान कर सकते हैं। इसके लिए रोडवेज द्वारा 150 मशीनें खरीदी गई हैं, जिनमे एटीएम कार्ड स्वैप करने की सुविधा है।

रोडवेज बसों में अभी तक ई-टिकट की सुविधा थी, लेकिन यात्रियों को किराया कैश में ही देना पड़ता था। पर अब रोडवेज की बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रोडवेज कैशलेश किराया की सुविधा भी शुरू करने जा रहा है। यात्री अब यूपीआई क्यूआर कोड को स्कैन करके भी किराया दे सकते हैं। इसके लिए रोडवेज ने एक कंपनी की दस मशीनों का ट्रायल किया था। जिसके सफल होने के बाद रोडवेज ने 150 मशीनें किराया पर ली हैं। एक मशीन का किराया 450 रुपये महीना है।

पहले चरण में यह सुविधा देहरादून डिपो की बसों में शुरू होने जा रही हैं। इस डिपो की बसें कुमाऊं के साथ ही बाहरी राज्यों के रूटों पर चलती हैं। इसमें सबसे ज्यादा बसें दिल्ली रूट पर हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments